आरा, अप्रैल 4 -- बिहिया। निज संवाददाता नगर स्थित कन्या मध्य विद्यालय बिहिया में शैक्षणिक सत्र 2025-26 में वर्ग आठ पास छात्राओं का सम्मानित कर विदाई की गई। प्रधानाध्यापक सर्वेश राम ने बताया कि शैक्षणिक सत्र 2025-26 में वर्ग आठ पास कुल 173 छात्राओं को फूल-माला, चॉकलेट, कलम, सर्टिफिकेट देकर सम्मानित कर विदाई दी गई। उन्हें मन लगाकर पढ़ने, कठिन परिश्रम करने और जीवन में निरंतर आगे बढ़ाने की सलाह दी। छात्राएं भी विद्यालय के अनुशासन-प्रशासन, शिक्षक-शिक्षिकाओं के बारे में अपनी-अपनी बात रखते रखते रो पड़ीं। मौके पर शिक्षक दिनेश्वर ओझा, लक्ष्मण चौधरी, कुमारी अनिता शर्मा, नीलम मौर्या, रीना पाल, प्रियंका यादव, यासमीन परवीन, गौरव कुमार वर्मा, रविंद्र नाथ गुप्ता, महेश कुमार उर्फ राजीव रजक, आनंद कुमार प्रशिक्षु सनोज कुमार छात्रा अदिति, रागिनी, शिवानी, खुश...