वर्क वीजा पर इंग्लैंड भेजने के नाम पर ठगे चार लाख रुपये
पीलीभीत, जून 13 -- पूरनपुर। आईलेटस संचालक ने इंग्लैंड भेजने के नाम पर एक युवक से चार लाख रुपए हड़प लिए। विरोध पर घर में धुसकर मारपीट की। पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। कोतवाली क्षेत्र के गुलड़हा निवासी अजय कुमार पुत्र सालिकराम ने बताया कि तीन बर्ष पहले उनकी जान पहचान अमृतपाल सिंह पुत्र हरदीप सिंह निवासी पूरनपुर तहसील क्षेत्र के ग्राम मुजफ्फरनगर से हुई थी। आरोप है अमृतपाल ने अजय को स्टडी वीजा पर आस्ट्रेलिया भेजने की बात कही। इसके लिए 20 लाख रुपए खर्च आना बताया। कुछ दिन बाद अमृतपाल ने स्टडी वीजा की व्यवस्था न होना बताकर वर्क वीजा पर अजयपाल को 22 लाख इंग्लैंड भिजवाने को कहा। इस पर अजयपाल ने विश्वास करते हुए अपना आधार, बैंकपासबुक, एटीएम और चेकबुक आदि दस्तावेज अमृतपाल को दे दिए। अमृतपाल ने डेढ लाख रुपए आनलाइन औ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.