गुरुग्राम, अप्रैल 9 -- आधुनिक वर्क कल्चर में WFH (वर्क फ्रॉम होम) यानी घर पर रहकर ही ऑफिस का काम करना एक सामान्य परंपरा बन चुकी है, लेकिन गुरुग्राम के एक स्टार्टअप फाउंडर ने अपने कर्मचारी द्वारा WFH मांगने पर जो किया, उसने पूरे देश के लोगों को हैरान कर दिया है। दरअसल इस स्टार्टअप के फाउंडर निखिल राणा ने अपने एक कर्मचारी को सिर्फ इसलिए नौकरी से निकाल दिया क्योंकि उसने किन्हीं परेशानियों की वजह से ऑफिस आने में असमर्थता जाहिर की थी और बदले में एक दिन के लिए घर से काम करने की अनुमति मांगी थी। हालांकि फाउंडर ने महज दो मिनट के अंदर ही उसे बर्खास्त करने का यह फैसला ले लिया और उससे भी बड़ी हैरानी की बात यह है कि फाउंडर ने इस किस्से को सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए अपने इस फैसले का बचाव भी किया है। यह पूरा किस्सा स्टार्टअप फाउंडर्स के लिए बने नेटवर...