रांची, जनवरी 29 -- रांची, प्रमुख संवाददाता। कोकर क्षेत्र की रहने वाली 30 वर्षीय तृषा दासगुप्ता साइबर ठगी की शिकार हो गई। आरोप है कि वर्क फ्रॉम होम के नाम पर उनसे 1.36 लाख रुपये की अवैध वसूली की गई। पीड़िता ने इस संबंध में साइबर क्राइम थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है। पीड़िता के अनुसार, 12 जनवरी को फेसबुक सर्फिंग के दौरान उन्हें वर्क फ्रॉम होम का एक विज्ञापन दिखा। लिंक पर क्लिक करने के बाद व्हाट्सऐप के जरिए टास्क दिए गए, जिनमें ऑनलाइन शॉपिंग साइट पर लाइक करने और स्क्रीनशॉट भेजने को कहा गया। शुरुआत में छोटे बोनस का लालच देकर विश्वास जीता गया। इसके बाद अलग-अलग व्हाट्सऐप नंबरों और यूपीआई आईडी के माध्यम से पहले छह हजार रुपये और फिर 18 हजार, 36 हजार, 30 हजार और 46 हजार रुपये ट्रांसफर करवाए गए। कुल मिलाकर 1.36 लाख रुपये की राशि विभिन्न बैंक खात...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.