लखनऊ, अप्रैल 30 -- लखनऊ, संवाददाता। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के सुशांत गोल्फ सिटी क्षेत्र में साइबर ठगों ने घर बैठे काम दिलाने का लालच देकर एक महिला से 4.98 लाख रुपये की धोखाधड़ी की। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गोमती नगर एक्सटेंशन सेक्टर-7 निवासी श्रुति भोला के अनुसार मार्च 2025 में उनके व्हाट्सएप पर एक नौकरी का विज्ञापन आया। विज्ञापन में घर बैठे अच्छी कमाई का लालच दिया गया था। जैसे ही उन्होंने दिए गए लिंक पर क्लिक किया, उन्हें टेलीग्राम के 'ग्लोबल फाइनेंशियल व इकोनॉमिक्स टास्क ग्रुप' नामक संदिग्ध ग्रुप में जोड़ लिया गया।

साइबर ठगों की रणनीति ग्रुप में जोड़ने के बाद ठगों ने श्रुति को आसान कमाई और मोटे मुनाफे का झांसा देकर धीरे-धीरे निवेश के लिए राजी किया। पहले छोटी रकम जमा कराई गई और फिर भरोसा जीतक...