मुजफ्फरपुर, मार्च 24 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। साइबर अपराधियों ने वर्क फ्रॉम होम और ऑनलाइन जॉब का झांसा देकर शहर के एक युवक को शिकार बनाया। काजी मोहम्मदपुर थाना क्षेत्र के माड़ीपुर निवासी अमित कुमार से शातिर ठगों ने निवेश के नाम पर कुल 1.69 लाख रुपये उड़ा लिए। पीड़ित ने पुलिस को बताया कि ठगी का खेल 29 जुलाई 2025 को शुरू हुआ, जब उनके व्हाट्सएप पर एक अनजान नंबर से मैसेज आया। उन्हें घर बैठे ऑनलाइन प्रॉपर्टी रेटिंग का काम करने का ऑफर दिया गया। इसके लिए उन्हें एक लिंक और दूसरे बार में वेबसाइटों पर अकाउंट बनाने को कहा गया। शुरुआत में विश्वास दिलाने के लिए ठगों ने उनके खाते में काम के बदले 786 रुपये भेजे। इसके बाद धीरे-धीरे टास्क पूरा करने और ज्यादा मुनाफे का लालच देकर उनसे पैसे जमा कराना शुरू किया गया। अमित ने अलग-अलग तारीखों में कु...