बस्ती, जून 22 -- बस्ती, हिटी। शहर कोतवाली क्षेत्र के रहने वाले एक व्यक्ति के साथ 45 लाख की साइबर ठगी का मामला सामने आया है। जालसाजों के चंगुल में फंसे पीड़ित को नौकरी दिलाने की बात कही। वर्क फ्राम होम के तौर पर कार्य करने की बात करके जालसाजों ने 45 लाख 28 हजार 888 रुपया का फ्राड कर लिया। साइबर ठगी की जानकारी होने पर पीड़ित के होश उड़ गए। आला अफसरों को फ्राड की जानकारी दी। पुलिस अधीक्षक डॉ. यशवीर सिंह के आदेश पर साइबर क्राइम थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।शहर कोतवाली क्षेत्र के जयपुरवा मोहल्ला निवासी अमृतांजल कुमार पाण्डेय निवासी जयपुरवा ने साइबर थाने में शिकायती पत्र दिया है। यह भी पढ़ें- नौकरी दिलाने के नाम पर 45 लाख की ठगी उन्होंने तहरीर में बताया है कि जालसाजों ने उनसे ऑनलाइन व मोबाइल के जरिए संपर्क साधा। इस दौरान उन्ह...