फिरोजाबाद, अप्रैल 8 -- नगर निगम के वार्ड संख्या 12 लक्ष्मी नगर में कई गलियों का टेंडर के साथ वर्क आर्डर जारी होने के बाद भी ठेकेदार ने अभी तक निर्माण कार्य शुरू नहीं कराया है। समस्या से परेशान कई लोगों ने महिलाओं के साथ नगर निगम पहुंचकर सहायक अभियंता से गुहार लगाई। अधिकारी द्वारा निर्माण कार्य शुरू कराई जाने को लेकर ठोस आश्वासन न मिलने से लोग परेशान दिखाई दिए। लोगों का कहना था कि वर्क आर्डर जारी होने के बाद ठेकेदार द्वारा क्षेत्र में कदम नहीं रखा है।शिकायती पत्र देने के बाद क्षेत्रीय निवासियों ने बताया कि लगभग एक वर्ष पूर्व लक्ष्मी नगर की मुख्य गली सहित तीन गलियों का निर्माण कार्य होना था। नगर निगम द्वारा इसके लिए टेंडर के बाद वर्क आर्डर जारी कर दिया। ठेकेदार जिसका नाम दिनेश राठौर बताया जाता है उसने अभी तक निर्माण कार्य करना तो दूर क्षेत्...