शाहजहांपुर, मई 20 -- खुटार। लखीमपुर खीरी जिले के थाना मोहम्मदी क्षेत्र के ग्राम मूड़ा निजाम निवासी बाबलू पुत्र दीदार खां ने पुलिस को एक प्रार्थना पत्र दिया है। बताया कि उनकी वर्कशॉप खुटार क्षेत्र के ग्राम लक्ष्मीपुर में स्थित है। जहां कंबाइन मशीनों की मरम्मत का कार्य होता है। वह एक माह पहले कंबाइन मशीन लेकर कानपुर गया था, इसी दौरान दुकान बंद थी। तीन-चार दिन पहले लौटने पर दुकान से सात साफ्ट, थ्रेसर वायर के पुराने व नए सेट, दो 30-30 किलो के टिया तथा एक गैस कटर गायब मिले। तलाश के दौरान कबाड़ बाजार में तीन साफ्ट मिले, जो पुवायां रोड स्थित एक कबाड़ दुकान पर पाए गए। यह भी पढ़ें- फार्म हाउस के सहायक पर चोरी का केस पीड़ित ने कबाड़ कारोबारी पर चोरी का माल खरीदने और अभद्रता करने का आरोप लगाया है। थानाप्रभारी अरविंद कुमार ने बताया कि मामले की जांच क...