बाराबंकी, जुलाई 23 -- हैदरगढ़ । थाना क्षेत्र में लखनऊ-सुल्तानपुर हाईवे पर चौबीसी गांव के पास बुधवार देर रात चलती निजी बस में अचानक आग लग गई। कुछ ही मिनटों में आग ने पूरी बस को अपनी चपेट में ले लिया। बस में यात्री नहीं होने से बड़ा हादसा टल गया। बस में मौजूद मालिक, चालक और परिचालक ने कूदकर जान बचाई। फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। सुबेहा थाना क्षेत्र के ओहरामऊ गांव निवासी ललित कुमार की निजी बस अमेठी के शंकरगंज से दिल्ली के बीच संचालित होती है। तकनीकी खराबी आने पर बस को भिखरा गांव स्थित वर्कशॉप में मरम्मत के लिए लाया गया था। बुधवार देर रात मरम्मत पूरी होने के बाद बस मालिक ललित कुमार, चालक सोनू निवासी करन गांव, इन्हौना और परिचालक अभिषेक मिश्र निवासी रक्सहा गांव बस लेकर शंकरगंज के लिए रवाना हुए。 यह भी पढ़ें- निजी बस में ...