वाराणसी, मई 14 -- वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। भिखारीपुर हाइडिल कॉलोनी के ट्रांसफॉर्मर वर्कशॉप में अगलगी की जांच शुरू हो गई है। बुधवार को जांच समिति वर्कशॉप पहुंची। मिर्जापुर वर्कशॉप के अधिशासी अभियंता शुभेंद्रु शाह और गाजीपुर वर्कशॉप के एसडीओ दीपक कुमार स्थलीय निरीक्षण किया। इसके बाद वर्कशॉप में लगी सीसीटीवी कैमरे की फुटेज देखी।इसके बाद जांच समिति ने वर्कशॉप के अधिकारियों और कर्मचारियों से घटना की जानकारी ली। समिति को एक सप्ताह में डिस्कॉम प्रबंधन को रिपोर्ट सौंपनी है। वहीं, ट्रांसफॉर्मर मरम्मत के कार्यों में तेजी आ गई है। आग की जद में आए 70 ट्रांसफॉर्मर की जांच की गई। बताया जाता है कि 15 ट्रांसफॉर्मर ठीक हैं। यह भी पढ़ें- स्टोर और वर्कशाप के अधिशासी अभियंता से मांगा स्पष्टीकरण शेष ट्रांसफॉर्मरों में बुशिंग समेत अन्य उपकरण टूट गए हैं, जिनक...