धनबाद, जून 23 -- कतरास क्षेत्र के रामकनाली कोलियरी वर्कशॉप की छत पर रविवार की रात अचानक आग लग गई। छत से आग की लपटें निकलती देख आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। कोलियरी के कर्मचारी मौके पर जुट गए। विद्युत विभाग के कर्मियों ने तत्काल बिजली आपूर्ति बंद कर दी। इसके बाद सीनियर ओवरमैन राजेश मंडल के नेतृत्व में आग बुझाने का अभियान शुरू किया गया। भागीरथ महतो, भारत दास, शंकर प्रसाद, मदन कुमार, संजय कुमार और अमृत महतो सहित अन्य कर्मियों के सहयोग से आग पर जल्द काबू पा लिया गया। राजेश मंडल ने बताया कि कर्मियों की तत्परता से बड़ी दुर्घटना टल गई। घटना की जानकारी मिलने पर सहायक खान प्रबंधक नागदेव यादव भी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...