रुडकी, अप्रैल 13 -- लक्सर, संवाददाता। वरुथिनी एकादशी के अवसर पर सोमवार को मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। श्रद्धालुओं ने पूजा-पाठ कर पुण्य लाभ अर्जित किया। खाटू श्याम मंदिर में बाबा श्याम का विशेष श्रृंगार किया गया। इस दौरान भक्तों ने सुबह से ही मंदिरों में पहुंचकर व्रत रखकर परिवार की सुख-शांति और खुशहाली की कामना की। श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से भगवान विष्णु के वामन अवतार की पूजा-अर्चना की। प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित सत्येंद्र शर्मा व विपिन कुमार ने बताया कि वैशाख माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी को वरुथिनी एकादशी कहा जाता है, जो भगवान विष्णु को अत्यंत प्रिय है। इस दिन व्रत रखने से व्यक्ति पापों से मुक्त होकर नकारात्मक ऊर्जा से बचता है। यह भी पढ़ें- राधा नाम का डंका बजा दो शोर मचा दो... इस मौके पर नरेश कश्यप, इशाक गर्ग, रूपाली ग...