लखीमपुरखीरी, अप्रैल 13 -- बाबा खाटू श्याम के आशीर्वाद से श्री श्याम दीवाने सेवा समिति द्वारा प्रत्येक एकादशी की भांति इस बार भी वरुथिनी एकादशी का पावन पर्व बड़े ही धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया जाएगा। कंजा बरम बाबा देवस्थान पर श्री खाटू श्याम मंदिर में आयोजित इस धार्मिक कार्यक्रम को लेकर समिति के पदाधिकारियों ने जानकारी दी कि सोमवार को बाबा श्याम के श्रीचरणों में संकीर्तन का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम के अंतर्गत शाम 7:30 बजे से रात्रि 10 बजे तक बाबा का आकर्षक श्रृंगार किया जाएगा और मधुर भजनों की अमृत वर्षा से श्रद्धालुओं को भावविभोर किया जाएगा। समिति ने क्षेत्र के सभी श्याम प्रेमियों एवं श्रद्धालुओं से आग्रह किया है कि अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर संकीर्तन में भाग लें और बाबा का दिव्य आशीर्वाद प्राप्त करें।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.