नई दिल्ली, मार्च 27 -- धुरंधर 2 के बाद अंडरवर्ल्ड की यादें फिर से ताजा हो गई हैं। अब वरुण धवन ने एक फनी किस्सा बताया है। दरअसल सिचुएशन तो काफी सीरियस थी लेकिन डेविड धवन के स्टाफ की गलती से मामला फनी हो गया। 90 के दशक में वरुण धवन के घर जब अंडरवर्ल्ड की धमकियों के फोन आ रहे थे उस वक्त डेविड के घर पर भी कॉल आई। हालांकि उनके स्टाफ ने इसे सीरियसली नहीं लिया और धमकी देने वालों को गार्डन में पीटने की धमकी दे डाली।स्टाफ अंडरवर्ल्ड से करता रहा बहस वरुण धवन युवा चैनल के पॉडकास्ट में बात कर रहे थे। उन्होंने वो वक्त याद किया जब उनके परिवार के लिए अंडरवर्ल्ड से धमकियां आ रही थीं। यह डरावनी सिचुएशन उनके स्टाफ की वजह से फनी बन गई थी। वरुण बोले, 'लोगों को उस वक्त अंडरवर्ल्ड से फोन आ रहे थे और हमारे यहां भी आ रहे थे। हमें काफी समय तक कॉल आते रहे लेकिन हम...