नई दिल्ली, अप्रैल 18 -- कोलकाता नाइट राइडर्स के स्टार स्पिनर वरुण चक्रवर्ती का आखिरकार आईपीएल 2026 में विकेट का खाता खुल गया है। गुजरात टाइटंस के खिलाफ हुए मुकाबले में वरुण चक्रवर्ती ने अपने 4 ओवर के कोटे में 34 रन खर्च कर 2 विकेट चटकाए। इन दो विकेट के साथ उन्होंने केकेआर के लिए 100 विकेट भी पूरे किए। वरुण चक्रवर्ती कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए आईपीएल में 100 विकेट लेने वाले पहले भारतीय बने हैं। जी हां, इस टीम के साथ वरुण चक्रवर्ती का सफर 2020 में शुरू हुआ था। गुजरात टाइटंस के विस्फोटक बल्लेबाज जोस बटलर वरुण चक्रवर्ती का 100वां शाकिर बने, इसके बाद उन्होंने वॉशिंगटन सुंदर को पवेलियन का रास्ता दिखाया। यह भी पढ़ें- चिन्नास्वामी में आज RCB vs DC भिड़ंत, कोहली के सामने राहुल; देखें पिच रिपोर्टवरुण चक्रवर्ती केकेआर के लिए 100 विकेट लेने वाले पहल...