नई दिल्ली, मार्च 9 -- वरुण चक्रवर्ती ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 का खिताब जीतकर पाकिस्तान के मजे लिए हैं। उन्होने ट्रॉफी के साथ चाय पीते हुए अपनी एक तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की है, जो इस समय खूब वायरल हो रही है। बता दें, वरुण चक्रवर्ती टी20 वर्ल्ड कप 2026 में संयुक्त रूप से भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट चटकाने वाले गेंदबाज हैं। चक्रवर्ती और बुमराह ने बराबर 14-14 विकेट इस टूर्नामेंट में चटकाए हैं। फाइनल में भारत ने पहले बैटिंग करते हुए न्यूजीलैंड के सामने 256 रनों का टारगेट रखा था, इस स्कोर के सामने कीवी 159 पर ढेर हो गए। टीम इंडिया ने 96 रनों से जीत दर्ज कर इतिहास रचा। यह भी पढ़ें- ईशान किशन का खुलासा, WC फाइनल से पहले कार एक्सीडेंट में गई बहन की जान VARUN CHAKRAVARTHY WITH T20 WORLD CUP & A TEA CUP AS WELL. 🥶😀 pic.twitter.com/TuhydwMAAv— ...