नई दिल्ली, फरवरी 19 -- बुधवार (18 फरवरी) को भारत और नीदरलैंड के बीच खेले गए विश्व कप के मैच में वरुण चक्रवर्ती ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 3 ओवर में 14 रन देकर तीन विकेट लिए। उनके इस प्रदर्शन से पूर्व भारतीय खिलाड़ी और 1983 विश्व कप चैंपियन टीम का हिस्सा रहे क्रिस श्रीकांत बेहद खुश नजर आए और तारीफ करते हुए उन्हें आधुनिक युग का महान खिलाड़ी बता दिया। इतना ही नहीं, उन्होंने वरुण चक्रवर्ती को जसप्रीत बुमराह से भी घातक गेंदबाज बताया। वरुण टी20 विश्व कप 2026 में भी बल्लेबाजों को अपनी स्पिन गेंदबाजी से परेशान कर रहे हैं। क्रिस श्रीकांत इस बात से सहमत हैं कि वरुण चक्रवर्ती इस समय भारतीय टीम के लिए जसप्रीत बुमराह से कहीं अधिक घातक गेंदबाज हैं और उनका मानना ​​है कि इस स्पिनर को उतनी सराहना नहीं मिलती जितनी मिलनी चाहिए। वरुण ने टी20 विश्व कप 2026 म...