वरुण कांडपाल ने बढ़ाया दून ग्लोबल स्कूल का मान
देहरादून, अप्रैल 3 -- देहरादून। दून ग्लोबल स्कूल के छात्र वरुण कांडपाल ने 11वीं यूथ पार्लियामेंट प्रतियोगिता में प्रतिभाग कर विद्यालय का नाम रोशन किया है। यह प्रतियोगिता आईएमएस यूनिसन यूनिवर्सिटी देहरादून में 2 से 4 अप्रैल तक लम्हे 2026 के अंतर्गत आयोजित की जा रही है। प्रतियोगिता के दौरान वरुण कांडपाल ने संयुक्त राष्ट्र महासभा समिति में भारत का प्रतिनिधित्व किया और वैश्विक मुद्दों, कूटनीति व संसदीय प्रक्रियाओं पर अपनी प्रभावशाली समझ का परिचय दिया। आईएमएस यूनिसन यूनिवर्सिटी के निर्णायक मंडल और आयोजन समिति ने वरुण कांडपाल के उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.