वरुणा तटवासियों ने घरों के दूसरे तल पर डाला डेरा
वाराणसी, अगस्त 21 -- वाराणसी, विशेष संवाददाता। गंगा का जलस्तर गुरुवार को दिनभर स्थिर रहा, लेकिन रात 8 बजे से फिर बढ़ाव शुरू हो गया है। वृद्धि की रफ्तार 1.5 सेमी प्रतिघंटा रही। बाढ़ का वरुणा में पलट प्रवाह होने से आबादी तक पानी पहुंचने लगा है। कई क्षेत्रों के लोग प्रभावित होने की आशंका में परेशान हैं। नमो घाट पर पानी चढ़ने की वजह से वहां पहुंचने वाले सैलानियों को 'नमस्कार' आकृति के आसपास नहीं जाने की हिदायत दी जा रही है। अस्सी घाट पर सुबह-ए-बनारस मंच के आसपास एक फीट पानी लग गया। अस्सी घाट, तुलसी घाट के किनारे होने वाले आरती स्थलों को बदल दिया गया। नगवा नाला में पानी बढ़ रहा है। इससे तटवर्ती क्षेत्र में रहने वाले लोगों की चिंता बढ़ गईं हैं। हरिश्चंद्र घाट पर गलियों में दाहसंस्कार होने लगा है। मणिकर्णिका घाट के सभी शवदाह स्थल जलमग्न हो गए है...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.