मधुबनी, जनवरी 31 -- मधुबनी,हिन्दुस्तान टीम। राजकीयकृत मध्य विद्यालय चकदह की वरीय शिक्षिका सह पूर्व प्रधानाध्यापिका दुर्गावती देवी का विदाई सह सम्मान समारोह विद्यालय परिवार की ओर से शनिवार को आयोजित की गई। विदाई समारोह की अध्यक्षता प्रधानाध्यापक राजीव रंजन चौधरी ने किया। इस अवसर पर प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी के साथ साथ संविधान बचाओ संघर्ष मोर्चा जिला संरक्षक विनय कुमार विक्रांत, चंदन कुमारी,शिवकुमार, पूर्व मुखिया लक्ष्मण चौधरी, पूर्व शिक्षा पदाधिकारी (सचिवालय) सत्येंद्र नारायण पासवान आदि मौजूद थे। मौके पर अतिथियों ने कहा कि दुर्गावती देवी ने अपने पूरी ईमानदारी व निष्ठा से शिक्षक की भूमिका निभाई। साथ ही पारिवारिक जिम्मेवारियों का भी बखूबी निर्वहन किया। दुर्गावती देवी ने कहा कि वे भले ही स्कूल से रिटायर हुई हैं लेकिन बच्चों के लिए शिक्षक की भूम...