भागलपुर, अप्रैल 29 -- भागलपुर से बलराम मिश्र की रिपोर्ट टीएमबीयू में वरीय शिक्षक के मामले में जांच तेज कर दी गई है। उसकी रिपोर्ट जल्द ही पूरी होने की संभावना है। चार सदस्यीय कमेटी को रिपोर्ट कुलपति प्रो. विमलेंदु शेखर झा को सौंपनी है। वरीय शिक्षक की प्रोन्नति, पैट परीक्षा में गड़बड़ी और बीएन कॉलेज में प्रोफेसर इंचार्ज रहते हुए वित्तीय गड़बड़ी के आरोपों की जांच की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...