सीवान, फरवरी 7 -- सीवान, हिन्दुस्तान संवाददाता। जिले में वर्ग 6 से 8 व 11 से 12 तक के विशिष्ट शिक्षक व विद्यालय अध्यापकों को स्व-स्थानिक वेतन उत्क्रमण के साथ वरीय विशिष्ट शिक्षक व विद्यालय अध्यापक के रूप में प्रोन्नति देने का आदेश शुक्रवार को जारी कर दिया गया। डीपीओ स्थापना रजनीश कुमार झा ने इस संदर्भ में विभागीय प्रक्रियाओं को पूरा करते हुए पत्र जारी किया। इस पर खुशी जताते हुए संघ के पदाधिकारियों ने बताया कि संघ ने इसमें अपने स्तर से बड़ी पहल की थी। अब पत्र जारी होने के बाद शिक्षकों को तीन हजार से पांच हजार रुपये तक का फायदा हो सकता है। वहीं, प्रधानाध्यापक बनने का रास्ता इस पहल से खुल जायेगा। बताया जा रहा कि शिक्षा विभाग के सचिव द्वारा 12 जनवरी को जारी पत्र के मद्देनजर बिहार राज्य विद्यालय अध्यापक संशोधन नियमवाली व विशिष्ट शिक्षक नियमावल...