मुजफ्फरपुर, मार्च 1 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। वरीय नागरिक संस्थान द्वारा रविवार को होली मिलन समारोह आयोजित किया गया। अध्यक्षता चितरंजन सिन्हा कनक ने की। संस्था के उपाध्यक्ष अंजनी कुमार ने होली की पौराणिक कहानियों का उल्लेख करते हुए बुराई पर अच्छाई की जीत की चर्चा की। संस्था के सचिव संतोष कुमार ने अंजनी कुमार एवं मधु मंगल ठाकुर को महामूर्ख उपाधि से सम्मानित किया। किरण वर्मा ने अवध में राम आए हैं गीत की प्रस्तुति दी। शैल केजरीवाल ने बंसी वादन किया। मौके पर डॉ. रविंद्र कुमार रवि, मधु मंगल ठाकुर, दीनबंधु ठाकुर, समुद्र प्रसाद शाह, अरूणेश चन्द्र वर्मा, किरण वर्मा, निर्मला वर्मा, सुनील कुमार सिंह, बेणु राय, प्रियंवदा दास, अनिल कुमार महतो, रमेश प्रसाद श्रीवास्तव आदि थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वा...