आरा, जुलाई 6 -- आरा, संवाददाता। आरा सिविल कोर्ट के वरीय अधिवक्ता व सिविल मामलों के मर्मज्ञ सुदामा सिंह के निधन सोमवार को बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राकेश कुमार मिश्रा की अध्यक्षता में सिविल कोर्ट परिसर स्थित अधिवक्ता हॉल में शोकसभा की गई। संचालन महासचिव मनमोहन ओझा ने किया। इसके बाद अधिवक्ताओं ने न्यायिक कार्यों से अपने को अलग रखा। दूसरी ओर प्रधान जिला जज एवं सत्र न्यायाधीश पुरुषोत्तम मिश्र की अध्यक्षता में शोक सभा की गई। इसमें न्यायिक पदाधिकारी पदाधिकारी, पीपी राणा प्रताप सिंह, जीपी रामधनी भारती, पूर्व पीपी नागेश्वर दुबे, अधिवक्ता रामसुरेश सिंह, बिहार बार काउंसिल सदस्य पन्नग त्रिपाठी, सुरेन्द्र प्रसाद सिंह, विष्णुधर पांडेय, बार एसोसिएशन के उपाध्यक्ष गोरखनाथ मिश्रा, सुमन सिंह, सुनील कुमार सिंह व अमित कुमार बंटी समेत कई लोग शामिल थे। बता दें क...