मुजफ्फरपुर, अप्रैल 15 -- मुजफ्फरपुर, हिप्र। वरीय अधिवक्ता रघुवीर सिन्हा का निधन बुधवार को हो गया। वे लगभग 96 वर्ष के थे। उनके निधन की सूचना पर अधिवक्ताओं में शोक की लहर दौड़ गई। जिला बार एसोसिएशन के महासचिव सचिदानंद सिंह ने इसकी सूचना जारी की है। उन्होंने बताया कि उनके निधन पर बुधवार की दोपहर 2.30 बजे से सभी अधिवक्ता न्यायिक कार्यों से अलग रहे। शोक व्यक्त करनेवालों में एसोसिएशन के अध्यक्ष रामकृष्ण ठाकुर उर्फ रामबाबू ठाकुर, उपाध्यक्ष केशव कुमार, जयमंगल प्रसाद, विनोद कुमार, पूर्व उपाध्यक्ष डॉ. संगीता शाही, पूर्व महासचिव प्रवीण कुमार, संयुक्त सचिव सुशील कुमार सिंह, विभूतिनाथ झा, दीपक कुमार व कोषाध्यक्ष सुधीर कुमार ओझा सहित अन्य शामिल थे। यह भी पढ़ें- हाईकोर्ट बार एसोसिएशन ने शोक जताया राजद अधिवक्ता प्रकोष्ठ ने भी शोक व्यक्त किया है। शोक व्यक...