बक्सर, अप्रैल 13 -- पेज तीन के लिए ----- कार्रवाई सीओ के खिलाफ कई बार कार्रवाई की अनुशंसा की गई थी सदर सीओ की कार्य प्रणाली से त्रस्त थे सदर प्रखंड के लोग बक्सर, हमारे संवाददाता। 10 अप्रैल को निलंबित हुये सदर प्रखंड के सीओ राहुल शंकर की पूरे जिले में खूब चर्चा है। सीओ की कार्य प्रणाली से सदर प्रंखड के सभी जहां लोग त्रस्त थे वही जिले के वरीय अधिकारियों के रडार पर वे थे। बता दें कि विधानसभा चुनाव के ठीक पहले सदर प्रखंड में सदर सीओ राहुल शंकर का तबादला हुआ था। परंतु पदभार ग्रहण करते ही इनकी कार्य प्रणाली से आम जनता की मुश्किलें बढ़ने लगी थी। किसी का समय पर कार्य नहीं हो रहा था। अपने कार्य के लिए लोग अंचल कार्यालय का चक्कर लगाने को विवश थे। परंतु सीओ से मुलाकात नहीं हो पाती थी। यदि हो भी गई, तो सही तरीके से बात भी नहीं किया करते थे। उनकी समस्...