लखनऊ, जुलाई 12 -- समाज सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले समाजसेवियों को उनके उल्लेखनीय कार्यों के लिए सम्मानित किया जाएगा। भारतीय तैलिक साहू राठौर युवा महासभा की ओर 14 जुलाई (मंगलवार) को सरकारिता भवन में 'वरिष्ठ सेवा सम्मान समारोह'का आयोजन किया जाएगा। रविवार को प्रेसवार्ता में यह जानकारी कार्यक्रम संयोजक, राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य व महासभा के युवा प्रदेश अध्यक्ष रमाशंकर साहू ने दी। उन्होंने बताया कि समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास और उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य मौजूद रहेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता महासभा के संस्थापक व पूर्व सांसद राम नारायण साहू करेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...