सोनभद्र, मई 12 -- सोनभद्र। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय महामंत्री मोहन प्रकाश, भाजपा प्रदेश प्रवक्ता अशोक पाण्डेय एवं सदर विधायक भूपेश चौबे मंगलवार को वरिष्ठ साहित्यकार अजय शेखर से मिले। साहित्यकार अजय शेखर पिछले आठ माह से बीमार चल रहे हैं। उन्होंने उनके उत्तम स्वास्थ्य की कामना की। इस मौके पर वरिष्ठ साहित्यकार डाक्टर अर्जुन दास केसरी, नरेन्द्र नीरव, रामनाथ शिवेंद्र, अरुण कुमार सिंह, कृष्ण मुरारी गुप्ता, जगदीश पंथी, प्रभात सिंह चन्देल, फरीद खान, स्वामी अरविन्द सिंह आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...