बदायूं, अप्रैल 4 -- आचमन कवि सम्मेलन एवं सम्मान समारोह में पांच अप्रैल को बदायूं क्लब में पंचम आचमन सम्मान वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. शिव ओम अंबर को दिया जायेगा। फाउंडेशन संस्थापक डॉ. सोनरूपा विशाल ने आयोजन से संबंधित तैयारियां पूर्ण कर ली हैं। कार्यक्रम में विख्यात कवि आ रहे हैं, जो कि अपनी वाणी से काव्य की रसधार बहायेंगे। मंच की समृद्ध काव्य परंपरा को समर्पित आचमन कवि सम्मेलन एवं सम्मान समारोह में देश के विख्यात कवि आ रहे हैं। जिनमें प्रसिद्ध गीतकार स्वयं श्रीवास्तव ,शायर नदीम शाद, डॉ.मालविका हरिओम, ओज कवि मोहित शौर्य, गीतकार रामायण धर द्विवेदी, बदायूं की पहचान शायर कुमार आशीष, जोधपुर से युवा कवयित्री आयुषि राखेचा, बिहार से सर्वेश तिवारी श्रीमुख शामिल हैं। आचमन फाउंडेशन द्वारा आयोजित प्रतियोगिता कवि कनेक्ट की विजेता उदयपुर की रश्मि शर्मा भी ...