कौशाम्बी, मार्च 17 -- आदर्श नगर पंचायत करारी के सोनारन टोला मोहल्ला निवासी अशोक कुमार वर्मा (खाद वाले) वरिष्ठ समाजसेवी थे। वह लंबे समय से बीमार चल रहे थे। करीब 75 वर्ष की आयु में मंगलवार की सुबह अपने आवास पर ही उन्होंने अंतिम सांस ली। निधन की खबर फैलते ही कस्बाइयों में शोक की लहर दौड़ गई। दोपहर बाद सुजहा पर ग्राउंड में गमगीन माहौल के बीच उनका अंतिम संस्कार किया गया। अंतिम यात्रा में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। दिवंगत समाजसेवी अपने पीछे भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। उनके पुत्र मनीष कुमार वर्मा कैंसर रोगियों के इलाज में मदद करने के लिए जाने जाते हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.