बिहारशरीफ, अप्रैल 30 -- पावापुरी, निज संवाददाता। स्थानीय आदर्श मध्य विद्यालय में गुरुवार को वरिष्ठ शिक्षक छविचंद प्रसाद को गरिमामयी विदाई दी गयी। वे सेवानिवृत हो गये हैं। एचएम मोहन पासवान व अन्य ने दीप जलाकर कार्यक्रम की शुरुआत की। मौके पर छात्रों से सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किया। उन्हें अंगवस्त्र, पुष्पमाला और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। उन्होंने विद्यालय और सहकर्मियों के साथ बिताए पलों को याद करते हुए कहा कि यह संस्थान उनके जीवन का अभिन्न हिस्सा रहेगा। समारोह में वार्ड पार्षद कुमार जितेंद्र सिन्हा, सेवानिवृत्त शिक्षक विजेन्द्र प्रसाद, शिक्षक उमेश प्रसाद, रविकांत झा, राधा कुमारी, मृत्युंजय कुमार, अशोक कुमार आदि मौजूद थे। (पावापुरी से अनिल उपाध्याय)
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.