रायबरेली, जनवरी 31 -- रायबरेली संवाददाता। शनिवार को दिल्ली से आए वरिष्ठ यातायात प्रबंधक (एसटीएम) नरेश सिंह ने रायबरेली स्टेशन का निरीक्षण किया। उन्होंने रेलवे स्टेशन पर यात्री सुविधाओं का हाल जाना और संरक्षा पहलुओं को परखा। स्टेशन के हर हिस्से में जाकर बारीकी से मुआयना कर देखा कि सब कुछ ठीक है या नहीं। पावर केबिन में ड्यूटी कर रहे स्टाफ से सवाल पूछे। यातायात निरीक्षक कार्यालय और स्टेशन अधीक्षक कार्यालय में अभिलेखों के रखरखाव को देखा। इसके बाद टिकट काउंटर, आरक्षण काउंटर, यात्री प्रतीक्षालय में व्यवस्थाएं देखीं। जगह-जगह ट्रेनों की समय सारिणी व किराया सूची के बोर्ड लगे हैं, जो काफी पुराने हैं। किराया और समय सारिणी बदल चुकी है, लेकिन बोर्ड पुराने लगे होने पर दिल्ली से आए अफसर ने नाराजगी जताई। ट्रेनों की जानकारी के लिए एलईडी लगी है, लेकिन ज्या...