वाराणसी, अप्रैल 19 -- वाराणसी। भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व पार्षद जगदीश प्रसाद यादव (72) का लम्बी बीमारी के चलते गत शुक्रवार को निधन हो गया l तबीयत खराब होने पर उन्हें रवींद्रपुरी कालोनी स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वहां उन्होंने अंतिम सांस लीं। वह अपने पीछे तीन पुत्र एवं तीन पुत्रियों का भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। जगदीश प्रसाद जनसंघ से लेकर भाजपा तक जुड़े रहे। वह 1995 में नगर निगम में मनोनीत सभासद रहे। नाटीइमली स्थित उनके आवास से निकली शवयात्रा मणिकर्णिका पहुंची। शवयात्रा में एमएलसी धर्मेंद्र सिंह, भाजपा के जिलाध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा, महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि, नवरतन राठी, आरपी कुशवाहा, सपा नेता मनोज राय धूपचण्डी, भाजपा महानगर से मधुकर चित्रांश, आत्माविशेश्वर, विकास चौधरी आदि शामिल थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.