बागेश्वर, दिसम्बर 18 -- बागेश्वर। पेंशनर दिवस के अवसर पर कोषागार कार्यालय ने जनपद के सबसे वरिष्ठ पेंशनरों भगवती देवी एवं सरस्वती देवी को उनके आवास पर जाकर शॉल ओढ़ाकर, पुष्पमाला पहनाकर एवं उपहार भेंट कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर वरिष्ठ कोषाधिकारी कन्हैया राम सार्की, कोषाधिकारी आकाश रघुवंशी तथा सहायक कोषाधिकारी श्याम नाथ गोस्वामी द्वारा सम्मान प्रदान किया गया। सम्मानित पेंशनरों द्वारा अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आशीर्वाद एवं शुभकामनाए दी गईं। उल्लेखनीय है कि 17 दिसम्बर पेंशनरों के लिए एक ऐतिहासिक एवं महत्वपूर्ण दिवस है। इसी दिन वर्ष 1982 में सर्वोच्च न्यायालय द्वारा दिए गए ऐतिहासिक निर्णय के माध्यम से पेंशनरों को गरिमा, सम्मान एवं सामाजिक सुरक्षा का अधिकार सुनिश्चित किया गया। यह दिवस स्वर्गीय डीएस नकारा के प्रति कृतज्ञ स्मरण का प्रतीक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.