देहरादून, जुलाई 9 -- देहरादून। सीमांत जनपद उत्तरकाशी निवासी वरिष्ठ पूर्व आईएएस चंद्र सिंह का गुरुवार को दून स्थित आवास में निधन हो गया। वह 84 वर्ष के थे। उत्तरकाशी जिले के सीमांत गांव भौंकोली में अनुसूचित जाति परिवार में 15 अगस्त 1942 को जन्मे चंद्र सिंह ने 1959 में हाई स्कूल किया तो पर्यावरण विद सुंदरलाल बहुगुणा के संपर्क में आए। सुंदरलाल बहुगुणा उन्हें अपने साथ टिहरी ले आए। प्रताप इंटर कॉलेज में 11 वीं में एडमिशन दिलाया। पुरानी टिहरी के ठक्कर बापा छात्रावास में रहने की व्यवस्था कर दी। इसलिए आजन्म सर्वोदय और गांधी विचार का उनके जीवन पर बेहद असर रहा। 1961 में टिहरी से इंटरमीडिएट करने के बाद उन्हें इलाहाबाद विश्वविद्यालय में उच्च शिक्षा के लिए भेज दिया गया। यह भी पढ़ें- चंद्रशेखर ने सत्ता के लिए कभी समझौता नहीं किया 1967 में वे पीसीएस बन ग...