बिहारशरीफ, जुलाई 26 -- हिलसा, निज प्रतिनिधि। शहर के कौटिल्य नगर निवासी वरिष्ठ पत्रकार व शिक्षाविद लाल बिहारी सिंह का रविवार की सुबह पटना के एनएमसीएच में निधन हो गया। दो दिन पहले उन्हें ब्रेन हैमरेज के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वे मूल रूप से कमरथू गांव के रहने वाले थे। उनके निधन की खबर से शोक की लहर दौड़ गयी। शोक प्रकट करने वालों में डॉ. आशुतोष कुमार मानव, मृत्युंजय कुमार, धनंजय कुमार, कृष्णकांत, डॉ. मनोजकांत भारतीय, डॉ. विजय सेन, विमलेश कुमार उर्फ भोली, संजीव कुमार, रामनरेश प्रसाद, सत्यवान वर्मा, गोपाल वर्मा, आर्यन आर्क, राकेश कुमार, सुरेश प्रसाद, आदित्य कुमार, उपेन्द्र कुमार, मनीष कुमार, धनपत कुमार आदि शामिल थे। (हिलसा से मनीष कुमार)

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...