रांची, जून 15 -- कांके, प्रतिनिधि। पिठोरिया निवासी वरिष्ठ पत्रकार परवीन केशरी (58 वर्ष) का सोमवार को पिठोरिया मुक्तिधाम में अंतिम संस्कार किया गया। उनके ज्येष्ठ पुत्र नितिन केशरी ने मुखाग्नि दी। स्व. परवीन केशरी के निधन पर कांके क्षेत्र के लोगों ने गहरा शोक व्यक्त किया। गणमान्य लोगों ने कहा कि उन्होंने पत्रकारिता के माध्यम से समाज के मुद्दों को मजबूती से उठाया और अपनी अलग पहचान बनाई। अंतिम संस्कार में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग, जनप्रतिनिधि और विभिन्न दलों के नेता शामिल हुए। कई सामाजिक और राजनीतिक व्यक्तियों ने भी उनके निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...