अयोध्या, मई 24 -- अयोध्या। प्रेस क्लब में वरिष्ठ पत्रकार स्व. राजेन्द्र प्रसाद पाण्डेय की पुण्यतिथि पर संगोष्ठी का आयोजन हुआ। जिसमें भारतीय लोकतंत्र में पत्रकारिता की भूमिका विषय पर वक्ताओं ने अपना पक्ष रखा। इससे पहले स्व. राजेन्द्र प्रसाद पाण्डेय के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करके उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। मुख्य वक्ता वरिष्ठ पत्रकार राहुल देव ने स्व राजेन्द्र प्रसाद पाण्डेय की स्मृतियों व उनसे जुड़े संस्मरणों को याद करते हुए कहा कि जो ईमानदार है। उसको इसकी कीमत चुकानी पड़ती है। सुख सुविधा तपस्वियों के हिस्से की चीज नहीं है। सुख सुविधा सम्पन्न लोगो में ईमानदारी का गुण शायद मिलेगा। मौके पर पूर्व सांसद लल्लू सिंह, पूर्व महापौर ऋषिकेश उपाध्याय, त्रियुग नारायन तिवारी, डा. मिथिलेश त्रिपाठी, बांके बिहारी मणि त्रिपाठी, अवधेश पाण्डेय बादल, अभिषेक म...