रिषिकेष, जून 4 -- वरिष्ठ पत्रकार एवं ऋषिकेश प्रेस क्लब के संस्थापक सदस्य रहे 77 वर्षीय एसपी बडोला का गुरुवार तड़के निधन हो गया। वह बीते कुछ दिनों से अस्वस्थ चल रहे थे। उनका हॉट वाली गली श्यामपुर ऋषिकेश स्थित अपने आवास पर निधन हो गया। ग्राम्यांचल पत्रकार संघ सहित तमाम सामाजिक संगठनों से जुड़कर उन्होंने समाज को एक नई दिशा देने का काम किया था। उनकी अंतिम यात्रा उनके श्यामपुर स्थित आवास से पूर्णानंद घाट मुक्ति धाम के लिए निकली। जहां उनका अंतिम संस्कार किया गया। बड़े बेटे ने चिता को मुखाग्नि दी। अंतिम यात्रा में बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। उनके निधन पर ऋषिकेश प्रेस क्लब ने दुख जताया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...