देहरादून, मार्च 14 -- 0 उत्तराखण्ड क्रांति दल के वरिष्ठ नेताओं की गिरफ्तारी के विरोध में पार्टी कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। आरोप लगाया कि सरकार विपक्ष और जनआंदोलनों को दबाने के लिए दमनात्मक नीति अपना रही है।शनिवार को पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सुरेन्द्र कुकरेती के आह्वान पर महानगर देहरादून इकाई ने द्रोण चौक में भाजपा सरकार का पुतला दहन कर रोष व्यक्त किया।पार्टी नेताओं का आरोप है कि उक्रांद के वरिष्ठ नेता काशी सिंह ऐरी और पुष्पेश त्रिपाठी सहित अन्य कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी तथा युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष आशीष नेगी को नजरबंद किया जाना लोकतांत्रिक मूल्यों पर सीधा प्रहार है। कार्यकर्ताओं ने इसे पूरी तरह अलोकतांत्रिक और जनभावनाओं के खिलाफ बताया। इस दौरान देहरादून महानगर अध्यक्ष प्रबीन रमोला ने कहा कि हमारे दल के वरिष्ठ नेताओं पर ये अंकुश ल...