हाजीपुर, जून 29 -- वरिष्ठ नागरिक सेवा संघ का द्विवार्षिक आम सभा,सम्मेलन तथा चुनाव का आयोजन किया गया। लोदीपुर हाजीपुर स्थित सामुदायिक भवन परिसर में आयोजित आम सभा का संचालन अखौरी चन्द्रशेखर ने किया। अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर आयोजन का शुभारंभ किया। प्रारम्भ में अखौरी चन्द्रशेखर ने वाणी वन्दना प्रस्तुत किया। यह भी पढ़ें- समाज को संगठित कर राष्ट्र को सशक्त बनाना संघ का उद्देश्यकार्यक्रम का पहला सत्र आयोजन के प्रथम सत्र में भव्य कवि-गोष्ठी का आयोजन किया गया। डॉ.अशोक कुमार सिंह, विजय कुमार सिंह, अखौरी चन्द्रशेखर इत्यादि कई कवियों ने अपने अपने काव्यपाठ से समारोह में समां बांध दिया। आयोजन के दूसरे सत्र में सचिव विजय कुमार सिंह तथा संघ के कोषाध्यक्ष डॉ.अशोक कुमार सिंह ने अपने-अपने वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किए। इस प्रतिवेदन को सर्वसम्मति से पार...