हल्द्वानी, मार्च 31 -- हल्द्वानी। वरिष्ठ नागरिक जन कल्याण समिति ने मंगलवार को हुई कार्यकारिणी बैठक में तीन अप्रैल को 28वां स्थापना दिवस मनाने का निर्णय लिया। कार्यक्रम पंडित गोविंद बल्लभ पंत पुस्तकालय भवन में सुबह 11 बजे से होगा। मुख्य अतिथि के रूप में समिति के वरिष्ठ सदस्य आनंद सिंह ठठोला और शंकर दत्त तिवारी उपस्थित रहेंगे। बैठक में नए सदस्यों रमेश चन्द्र पाण्डे, निर्मल तिवारी और गायत्री चौहान को आजीवन सदस्यता दी गई। समिति अध्यक्ष भुवन भास्कर पांडे ने कहा कि सभी नए सदस्यों का स्वागत स्थापना दिवस पर किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...