रामगढ़, मई 25 -- रामगढ़,निज प्रतिनिधि वरिष्ठ नागरिक संगम की ओर से सोमवार को बंगाली टोला स्थित डॉ. डी.सी. राम महली के आवासीय परिसर में सम्मान समारोह और 11वां स्थापना दिवस बड़े धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर समाजसेवियों को सम्मानित कर समाज में सकारात्मक संदेश देने का प्रयास किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सांसद मनीष जायसवाल ने अपने संबोधन में कहा कि अनुभवों से समृद्ध बुजुर्ग हमारे समाज के संरक्षक और मार्गदर्शक हैं। भारतीय संस्कृति में सदैव वृद्धजनों का सम्मान सर्वोच्च रहा है, यही कारण है कि अन्य देशों की तुलना में हमारे देश में वृद्धाश्रमों की संख्या अत्यंत कम है। यह भी पढ़ें- गंगा दशहरा पर दामोदर तट गूंजा भक्ति से, भव्य गंगा आरती में उमड़ा श्रद्धालुओं का जनसैलाब उन्होंने कहा कि वरिष्ठ नागरिकों द्वारा समाजसेवियों को सम्मानित किया जान...