शाहजहांपुर, मई 25 -- योग विज्ञान संस्थान की ओर से वरिष्ठ नागरिकों के स्वास्थ्य लाभ के लिए सोमवार को पांच दिवसीय निःशुल्क योग शिविर का शुभारम्भ किया गया। खिरनी बाग स्थित बिस्मिल उद्यान में आयोजित शिविर का उद्घाटन जिला प्रधान डॉ. अवधेश मणि त्रिपाठी, उप प्रधान एवं शिविर संयोजक जीसी मिश्रा तथा आशाराम गुप्ता ने संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम का शुभारम्भ महर्षि पतंजलि के चित्र और अमर बलिदानी पं. रामप्रसाद बिस्मिल की प्रतिमा पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। इसके बाद जिला महिला योग प्रमुख ज्योति गुप्ता, विपिन रस्तोगी और राजेश दीक्षित एडवोकेट ने वरिष्ठ नागरिकों को स्वास्थ्य के लिए उपयोगी योगासन कराए। यह भी पढ़ें- वरिष्ठ नागरिक योग शिविर का शुभारम्भ, पांच दिन मिलेगा स्वास्थ्य का मंत्र शिविर का संचालन डॉ. इन्दु अजनबी ने किया। आयोजकों ने बत...