शाहजहांपुर, मई 30 -- शाहजहांपुर। योग विज्ञान संस्थान के तत्वावधान में खिरनी बाग स्थित बिस्मिल उद्यान में आयोजित वरिष्ठ नागरिक योग शिविर का शनिवार को भव्य समापन हुआ। शिविर में बड़ी संख्या में वरिष्ठ नागरिकों एवं योग साधकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। समापन समारोह का शुभारंभ जिला प्रधान डॉ. अवधेश मणि त्रिपाठी, उप प्रधान जी.सी. मिश्रा एवं ललित मोहन ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इसके बाद पदाधिकारियों ने अमर क्रांतिकारी पंडित रामप्रसाद बिस्मिल की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।शिविर के अंतिम दिन उप प्रधान जी.सी. मिश्रा के नेतृत्व में योग प्रशिक्षकों ने साधकों को विभिन्न योगासन एवं प्राणायाम का अभ्यास कराया। यह भी पढ़ें- नानकसागर डैम तट पर हुआ हरित योग कार्यक्रम का आयोजन मुख्य प्रशिक्षक ज्योति गुप्ता, विपिन रस्तोगी, स...