हल्द्वानी, अप्रैल 28 -- प्रमोद डालाकोटी हल्द्वानी। शहर में पहली बार वरिष्ठ नागरिकों के लिए दो दिवसीय वरिष्ठ नागरिक सम्मान व खेल समारोह आयोजित किया जा रहा है। बुधवार को हल्द्वानी मिनी स्टेडियम में खेल प्रतियोगिताओं के साथ इसकी होगी। वरिष्ठ नागरिक के लिए फुटबॉल, वॉलीबॉल और बैडमिंटन प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी।समारोह के मुख्य अतिथि सांसद अजय भट्ट होंगे। वहीं 30 अप्रैल को रामपुर रोड स्थित मेडिकल कॉलेज सभागार में समारोह आयोजित किया जाएगा। मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी प्रदेश के 15 चयनित वरिष्ठ नागरिकों को उनके उत्कृष्ट सामाजिक योगदान के लिए सम्मानित करेंगे। इसी मंच से खेल प्रतियोगिताओं के विजेताओं को भी पुरस्कृत किया जाएगा। वरिष्ठ नागरिक कल्याण परिषद के उपाध्यक्ष नवीन वर्मा ने मंगलवार को स्पोर्ट्स स्टेडियम में प्रेसवार्ता में बता...