जामताड़ा, मार्च 14 -- वरिष्ठ नागरिको के लिए आयोजित हुआ आयुष शिविर कुंडहित, प्रतिनिधि।शनिवार को मुख्यालय स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में आयुष विभाग द्वारा वरिष्ठ नागरिक आयुष शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर का उद्घाटन कुंडहित मुखिया एवं आयुष चिकित्सक डॉ स्मिता कुमारी ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। शिविर का उद्देश्य वरिष्ठ नागरिकों के शारीरिक, मानसिक एवं भावनात्मक स्वास्थ्य को सुदृढ़ करना तथा उनके सामाजिक जुड़ाव को बढ़ाकर जीवन की गुणवत्ता में सुधार लाना रहा। शिविर की प्रभारी अधिकारी डॉ. स्मिता कुमारी ने जानकारी दी कि शिविर के दौरान विभागीय चिकित्सकों द्वारा सभी वरिष्ठ नागरिकों का विस्तृत स्वास्थ्य परीक्षण किया गया तथा उन्हें निःशुल्क आयुर्वेदिक औषधियों का वितरण किया गया। स्वास्थ्य परीक्षण के अंतर्गत मधुमेह, हीमोग्लोबिन सहित अ...