हल्द्वानी, मई 25 -- हल्द्वानी। वरिष्ठ नागरिक जनकल्याण समिति ने सोमवार को श्री गंगा दशहरा पर्व पर कोतवाली के पास हनुमान मंदिर में राहगीरों के लिए शरबत वितरण किया गया। शुभारंभ वरिष्ठ नागरिक कल्याण परिषद के उपाध्यक्ष नवीन वर्मा ने किया। लगभग छह हजार से अधिक राहगीरों ने शरबत ग्रहण किया। कार्यक्रम की व्यवस्था एवं प्रबंधन समिति के अध्यक्ष भुवन भास्कर पांडे एवं महामंत्री डीके पांडे ने की। दूग्ध से संबंधित सामग्री तथा लस्सी लालकुआं दुग्ध संघ के अध्यक्ष मुकेश बोरा व प्रबंधक संजय भाकुनी ने उपलब्ध करवाई। इस दौरान पीसी जोशी, आनंद सिंह ठठोला, रमेश चंद्र पांडे, श्रीकांत खंडेलवाल, दयाकृष्ण पंत, इंदर सिंह निगल्टिया, डीके बल्यूटिया, प्रताप सिंह जंतवाल आदि लोग मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- राहगीरों को पिलाया शरबत यह भी पढ़ें- महादेव सेवा समिति के सदस्यों ने श्रद...