हल्द्वानी, मार्च 8 -- हल्द्वानी, संवाददाता। समाज कल्याण विभाग की ओर से रविवार को नैनीताल रोड स्थित होटल में वरिष्ठ नागरिकों के लिए कार्यशाला आयोजित हुई। इसमें उन्हें स्वास्थ्य जीवन जीने व साइबर क्राइम के प्रति जागरुक किया गया। योग गुरु रोहित ने योग और व्यायाम, डॉ. वैशाली उप्रेती ने आयुर्वेद और आहार, डॉ. युवराज पंत ने मानसिक स्वास्थ्य, सद्दाम हुसैन व सुरेंद्र सिंह ने साइबर क्राइम के संबंध में जानकारी दी। लाइफ कोच राकेश चंदोला ने जीवन को सुखमय एवं खुशहाल रखने के लिए मूल मंत्र समन्वय के बारे में बताया। वरिष्ठ नागरिक कल्याण समिति के अध्यक्ष भुवन भाष्कर पाण्डे व महासचिव डीके पांडे ने बताया कि कार्यशाला में सौ से अधिक नागरिकों ने प्रतिभाग किया। इस दौरान मुख्य अतिथि वरिष्ठ नागरिक जन कल्याण परिषद के उपाध्यक्ष नवीन वर्मा व शांति मेहरा, समाज कल्याण...